Listen

Description

उस रात की यादें आज भी मेरे साथ हैं
वो भीनी-भीनी सांसों की खुशबू
वो पानी की बूँदों से भीगी पलकें
वो हल्का सा बिखरा हुआ काजल
वो बहती नदी जैसे पानी-पानी हुई कमर
वो बस एक उलझी सी बात है
उस रात की यादें, आज भी मेरे साथ हैं
वो आख़िर रात जब हम मिले थे
वो आख़िर लम्हा जो हमने साथ गुज़ारा था
वो आख़िर पल जिस पल मेरे लबों पर लब थे तुम्हारे
वो आख़िर अलविदा जिसके बाद मैं कभी रोया नहीं
उस मंज़र की गवाह सारी कायनात है
उस रात की यादें आज भी मेरे साथ हैं
हो सकता था शायद हमारा फिर से मिलना
हो सकता था शायद गुलदानों में फूलों का फिर से खिलना
खिल सकती थी हमारे चेहरों पर मुस्कुराहट
मिल सकती हर सुबह सिरहाने तुम्हारी आहट
आज भी वही पर ठहरे सारे मेरे जज़्बात हैं
उस रात की यादें आज भी मेरे साथ हैं
संभाले हैं सारे खत आज भी तेरे
चाहे वो कभी वो हो ना सके मेरे
टूटी हुई आशिक़ी और टूटा हुआ ये दिल है
सांस लूं या ना लूं यही मुश्किल है
ना ज़िंदा हूँ ना मर चुका ऐसे मेरे हालात हैं
उस रात की यादें आज भी मेरे साथ हैं