महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के लिए नीलाभ और इरफ़ान द्वारा संपन्न मौखिक इतिहास शोध परियोजना।
Full transcribed text is available
'स्मृति संवाद' के माध्यम से हमारा उद्देश्य हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने और संजोने के साथ-साथ हिंदी के छोटे-बड़े साहित्यिक केंद्रों की विगत हलचलों को भी यथाशक्य दर्ज करना था।
हमने सितंबर 1999 से मार्च 2001 तक उत्तर प्रदेश दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार यानी 7 हिंदी भाषी राज्यों की लगभग 25000 किलोमीटर की यात्राएं रेल, बस, टैक्सी ऑटो रिक्शा और पांव पैदल कीं। इलाहाबाद, बनारस, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बोरुंदा, ब्यावर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा, खंडवा, मुंबई, कोलकाता, रांची, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा यानी 24 नगरों के 149 साहित्यकारों के साक्षात्कार हमें रिकॉर्ड किये।
इन साहित्यकारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 95 वर्ष थी।
उन साहित्यकारों में से अनेक ने अपने जीवन के अंत समय में यह साक्षात्कार रिकॉर्ड कराए थे। कुछ अस्वस्थ थे, कुछ साहित्यकार साक्षात्कार रिकॉर्ड कराने के फौरन बाद दिवंगत हो गए और कुछ ऐसे भी थे जिन तक हम चाहकर भी उनके जीवनकाल में नहीं पहुंच पाए जैसे डॉ रामविलास शर्मा और कवि केदारनाथ अग्रवाल।
इस प्रकार एक एक से डेढ़ घंटे की अवधि वाले 259 ऑडियो कैसेट रिकॉर्ड किए गए जिन से लगभग 9000 पृष्ठों का अत्यंत मूल्यवान इतिवृत्त तैयार हुआ।
इसका एक अंश, हिंदी का मौखिक इतिहास शीर्षक से 4 खण्डों में प्रकाशित है।
इन साक्षात्कारों में साहित्यकारों की स्मृतियों, साहित्यिक विवादों, बहसों और हलचल का एक ऐसा ब्यौरा एकत्र किया गया है जो हिंदी के परिवेश का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह दस्तावेज बीसवीं सदी के साहित्यिक परिवेश और साहित्यकारों का वस्तुपरक ब्यौरा तो है ही, साथ ही यह साहित्यकारों के अंतर्द्वंद और उनकी आंतरिक बुनावट का रंग बिरंगा जायज़ा भी है।
पेश है 29 अगस्त 2001 को नयी दिल्ली के इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर में किये प्रेजेंटेशन का पहला हिस्सा।
Time Stamps
00:00:07 :- prabhu joshi
00:00:32 :- arun kamal
00:00:34 :- irfan
00:00:40 :- arun kamal
00:00:44 :- saroj kumar
00:00:50 :- neelabh
00:01:01 :- krishna sobti
00:01:10 :- manager pandey
00:01:12 :- managlesh dabral
00:01:21 :- manager pandey
00:01:40 :- manglesh dabral
00:01:50 :- saroj kumar
00:02:17 :- alok dhanwa
00:02:50 :- unknown
00:02:55 :- vishnu khare
00:3:06 :- rajendra yadav
00:03:56 :- presenter's voice
00:04:32 :- sulochana rangey raghav
00:04:50 :- devi dayal chaturvedi 'mast'
00:05:01 :- pawan kumar mishra
00:05:24 :- vijay daan detha
00:06:39 :- ashok vajpeyi
00:06:56 :- kashinath singh
00:07:14 :- prabhakar shrortriya
00:07:37 :- ravi bhooshan
00:07:55 :- narendra jain
00:08:09 :- arun kamal
00:08:51 :- kashinath singh
00:09:24 :- laxmikant verma
00:09:50 :- ramswaroop chaturvedi
00:10:00 :- unknown
00:10:08 :- amarkant
00:11:41 :- ramswaroop chaturvedi
00:12:59 :- satya prakash mishra
00:13:44 :- ramswaroop chaturvedi
00:14:35 :- shukdev singh
00:15:28 :- kashinath singh
00:15:57 :- unknown
00:16:16 :- kashinath singh
00:17:14 :- kumar pankaj
00:17:59 :- naamwar singh
00:18:32 :- unknown
00:18:46 :- namwar singh
00:19:31 :- asghar wajahat
00:21:14 :- nirmal verma
00:22:24 :- unknown
00:24:01 :- nandkishore acharya
00:25:10 :- naeem
00:26:36 :- ashok vajpeyi
00:27:38 :- krishna baldev vaid
00:28:36 :- krishna sobti
00:28:54 :- vishnu prabhakar
00:29:24 :- nirmal verma
00:29:41 :- krishna sobti
00:30:26 :- krishna baldev vaid
00:31:11 :- nirmal verma
00:32:08 :- krishna sobti
00:32:50 :- pramod trivedi
00:33:41 :- pawan kumar mishra
Cover Art: Irfan