Listen

Description

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के लिए नीलाभ और इरफ़ान द्वारा संपन्न मौखिक इतिहास शोध परियोजना।

Full transcribed text is available here

'स्मृति संवाद' के माध्यम से हमारा उद्देश्य हिंदी भाषी राज्यों में हिंदी की गतिविधियों को रिकॉर्ड करने और संजोने के साथ-साथ हिंदी के छोटे-बड़े साहित्यिक केंद्रों की विगत हलचलों को भी यथाशक्य दर्ज करना था।

हमने सितंबर 1999 से मार्च 2001 तक उत्तर प्रदेश दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और बिहार यानी 7 हिंदी भाषी राज्यों की लगभग 25000 किलोमीटर की यात्राएं रेल, बस, टैक्सी ऑटो रिक्शा और पांव पैदल कीं। इलाहाबाद, बनारस, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बोरुंदा, ब्यावर, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, देवास, विदिशा, खंडवा, मुंबई, कोलकाता, रांची, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा यानी 24 नगरों के 149 साहित्यकारों के साक्षात्कार हमें रिकॉर्ड किये।

इन साहित्यकारों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 95 वर्ष थी।

उन साहित्यकारों में से अनेक ने अपने जीवन के अंत समय में यह साक्षात्कार रिकॉर्ड कराए थे। कुछ अस्वस्थ थे, कुछ साहित्यकार साक्षात्कार रिकॉर्ड कराने के फौरन बाद दिवंगत हो गए और कुछ ऐसे भी थे जिन तक हम चाहकर भी उनके जीवनकाल में नहीं पहुंच पाए जैसे डॉ रामविलास शर्मा और कवि केदारनाथ अग्रवाल।

इस प्रकार एक एक से डेढ़ घंटे की अवधि वाले 259 ऑडियो कैसेट रिकॉर्ड किए गए जिन से लगभग 9000 पृष्ठों का अत्यंत मूल्यवान इतिवृत्त तैयार हुआ।

इसका एक अंश, हिंदी का मौखिक इतिहास शीर्षक से 4 खण्डों में प्रकाशित है।

इन साक्षात्कारों में साहित्यकारों की स्मृतियों, साहित्यिक विवादों, बहसों और हलचल का एक ऐसा ब्यौरा एकत्र किया गया है जो हिंदी के परिवेश का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह दस्तावेज बीसवीं सदी के साहित्यिक परिवेश और साहित्यकारों का वस्तुपरक ब्यौरा तो है ही, साथ ही यह साहित्यकारों के अंतर्द्वंद और उनकी आंतरिक बुनावट का रंग बिरंगा जायज़ा भी है।

पेश है 29 अगस्त 2001 को नयी दिल्ली के इण्डिया इंटरनेशनल सेंटर में किये प्रेजेंटेशन का दूसरा हिस्सा।

*** 

Featured guests (in this part): 

Ashok Vajpeyi, Gyanranjan, Devi Dayal Chaturvedi ‘Mast’, Narendra Jain, Rajesh Joshi, Prabhu Joshi, Saroj Kumar, Rammurti Tripathi, Krishna Bihari Mishra, Chhedilal Gupta, Dhruv Dev Mishra Pashan, Kedarnath Kaladhar, Nandkishore Naval, Arun Kamal, Ravi Bhushan, Dineshwar Prasad, Devendra Satyarthi, Parmanand Shriwastava, Girish Rastogi, Shrilal Shukla, Sulochana Rangeya Raghav, Uday Raj Singh, Chandrakant Deotale

***

Time Stamps

00:00:09 :- ashok vajpeyi

00:01:16 :- gyanranjan

00:03:10 :- ashok vajpeyi

00:03:40 :- devidayal chaturvedi 'mast'

00:04:50 :- narendra jain

00:06:32 :- rajesh joshi

00:07:25 :- narendra jain

00:07:49 :- rajesh joshi

00:09:04 :- prabhu joshi

00:09:42 :- saroj kumar

00:11:10 :- ram murti tripathi

00:11:54 :- krishna bihari mishra

00:12:09 :- chhedilal gupta

00:13:29 :- krishna bihari mishra

00:14:08 :- dhruvdev mishra 'pashan'

00:14:35 :- krishna bihari mishra

00:15:26 :- kedarnath kaladhar

00:16:14 :- nandkishore naval

00:17:01 :- arun kamal

00:17:54 :- ravi bhooshan

00:18:55 :- dineshwar prasad

00:20:16 :- devendra satyarthi

00:21:23 :- parmanand shrivastava

00:22:05 :- girish rastogi

00:22:38 :- shrilal shukla

00:24:11 :- sulochana rangeya raghav

00:25:08 :- narendra jain

00:26:32 :- uday raj singh

00:28:09 :- chandrakant deotale

Cover Art: Irfan