भारत के दक्षिणी हिस्से पर सत्ता चलाने वाला पहला राजवंश चोल राजवंश ही था. इसने तीसरी शताब्दी BCE तक अपना राज स्थापित कर लिया था. अगर सम्राट अशोक के पत्रलेखों को खंगाला जाए, तो उसमें चोल वंश की स्थापना के सबूत देखने को मिल जाएंगे. इतिहास में इस बात के सबूत हैं कि सम्राट अशोक के मौर्या साम्राज्य से ज्यादा वक्त तक चोल वंश का पताका फहराता रहा. चोल राजवंश को लेकर कहा जाता है कि इसने भारत में 1279 CE तक राज किया. इस तरह ये 1500 सालों तक राज करने वाला राजवंश बना.