प्रेम नगर 1974 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। यह डी रामानायडू द्वारा निर्मित और के॰ एस॰ प्रकाश राव द्वारा निर्देशित है। इसमें राजेश खन्ना, हेमामालिनी, अरुणा ईरानी, अशोक कुमार, कामिनी कौशल, प्रेम चोपड़ा, असरानी और डेविड अब्राहम ने अभिनय किया। अभिनेता डेविड फिल्म में नकारात्मक भूमिका में थे कि कैसे राजकुमार करण को बेवकूफ बनाकर उसकी संपत्ति लूट ली जाए और उसके भाई को दे दी जाए। संगीत सचिन देव बर्मन का है। फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल रही थी। निर्माता डी. रामानायडू ने एक ही फिल्म को तीन भाषाओं में बनाया था