बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान लाखों- करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन शाहरुख खान के दिल पर 80 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना छाए रहते हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब Zee Cine Awards (2001) हुआ था तब शाहरुख खान की दीवानगी राजेश खन्ना के प्रति दिखाई दी थी। इस अवॉड फंक्शन में खुद राजेश खन्ना मंच पर शाहरुख के पास पहुंचे थे। तब शाहरुख मंच पर ही राजेश खन्ना से सवाल जवाब करने लगे थे। शाहरुख इतने एक्साइटेड थे कि उन्होंने राजेश खन्ना का ‘इंटरव्यू’ लेना शुरू कर दिया। शाहरुख खान ने राजेश खन्ना के लिए कहा था- ‘कोई भी राजेश खन्ना जैसा प्यार नहीं कर के दिखा सकता। कोई भी रोमांस को वैसे एक्सप्रेस नहीं कर सकता जैसे वो कर सकते थे। कोई भी इस धरती पर ऐसे नहीं कह सकता जैसे वो कहते थे- पुष्पा आई हेट टीयर्स। रियल सुपरस्टार राजेश खन्ना।’