किस्सा उन दिनों का है जयप्रकाश नारायण गुर्दे की बीमारी के कारण अस्पताल में थे। जसलोक अस्पताल, मुंबई। ये समय था मार्च 1979 का। उस समय के प्रधानमंत्री ने बिना छानबीन कराए, बिना कोई तफ़्तीश करवाए, बस सुनी-सुनाई बातों पर संसद में ऐलान कर दिया। फिर क्या था, संसद में शोक सभा होने लगी।