Listen

Description

UAE में इन दिनों IPL के मुकाबले खेले जा रहे हैं. एक तरफ तो भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा बिखेर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ विदेशी खिलाड़ी भी खूब वाहवाही बटोर रहे हैं. वैसे तो एक टीम में चार विदेशी खिलाड़ी ही जुड़े हैं, लेकिन फिर भी इन सभी की परफॉर्मेंस हमेशा सराहनीय रही है. वैसे तो कई विदेशी खिलाड़ियों ने आईपीएल में अपना परचम लहराया है, लेकिन कुछ विदेशी खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहले या दूसरे सीजन से ही लगातार इससे जुड़े हुए हैं. आज बात ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों की.

सबसे पहले बात Shane Watson की. इस ​आस्ट्रलियन आलराउंडर ने इंटरनेशन क्रिकेट में कई धमाकेदार पारियां खेली हैं. लेकिन 38 साल की उम्र में भी आईपीएल में वो बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. फिलहाल वॉटसन आईपीएल में CSK की टीम का हिस्सा हैं. वॉटसन ने आईपीएल का पहला सीजन Rajsthan Royals के लिए खेला था. साथ ही वॉटसन RCB के लिए भी खेल चुके हैं. अगर रेकॉडर्स की बात करें तो शेन ने आईपीएल कॅरियर में अभी तक कुल 139 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3710 रन बनाए हैं. शतकों की बात करें शेन ने कुल 4 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं. पिछले करीब दो सीजन वॉटसन बॉलिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके नाम 92 विकेट दर्ज हैं.

बढ़ती उम्र के साथ Dale Steyn और भी घातक होते जा रहे हैं. आईपीएल 2020 की नीलामी में आरसीबी ने दो करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था. डेल स्टेन भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो इंडियन प्रीमियर लीग में पहले ही सीजन से खेल रहे हैं. इंट्रेस्टिंग बात यह है कि स्टेन ने शुरुआत आरसीबी की टीम के साथ ही की थी. इसके बाद स्टेन डेेक्कन चार्जर्स, हैदराबाद सनराइजर्स और गुजरात लायंस के लिए भी खेल चुके हैं. आईपीएल में अब तक डेल स्टेन ने 94 मैच खेले हैं, जिनमें वो 97 विकेट चटका चुके हैं.
इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद मैदान में AB Deviliers की चुस्ती और फुर्ती हैरान करने वाली है. एबी डिविलियर्स भी आईपीएल के पहले सीजन से ही इसका हिस्सा रहे हैं. उन्होंने साल 2008 से अभी तक कुल 159 आईपीएल मैच खेले हैं. इनमें डिविलियर्स 4,550 रन अपने नाम किए हैं. इस दौरान डीविलियर्स ने 3 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं. विकेटों के पीछे भी वह सौ शिकार कर चुके हैं. इसमें 96 कैच और सात स्टंप किए हैं. एबी डिविलियर्स ने साल 2008 में दिल्ली कैपिटल्स से साथ शुरुआत की थी. तीन साल बाद डिविलियर्स आरसीबी की टीम में शामिल हो गए और तब से वो लगातार इसी टीम के लिए खेल रहे हैं. इस साल भी आरसीबी की टीम को इस स्टार बल्लेबाज से बहुत उम्मीदें हैं.

आईपीएल का जिक्र हो और Chris Gayle का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. टी—20 एक ऐसा विध्वंसक बल्लेबाज जो अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाज की धुनाई कर सकता है. क्रिस गेल साल भी साल 2008 से आईपीएल का हिस्सा हैं. पहले सीजन में वो केकेआर टीम का हिस्सा थे. हालांकि इस सीजन में उन्होंने कोई मैच नहीं खेला था. साल 2009 से अभी तक गेल ने अलग—अलग टीमों की तरफ से खेलते हुए 125 मैचों में कुल 4484 रन बनाए हैं. इसमें छह शतक और 28 अर्धशतक भी शामिल हैं. Music by audionautix.com