Listen

Description

टी 20 मैचों में बल्लेबाजों को बादशाह माना जाता है. चौकों और छक्कों की बारिश के बीच यहां पर रनों का अंबार खड़ा होता है. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में कई बार ऐसा हुआ है जब गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की बोलती बंद कर दी है. आज रेकॉर्ड बुक में बात करेंगे आईपीएल के उन मैचों की, जहां बल्लेबाजी बहुत सस्ते में सिमट गई.

इस लिस्ट में पहला नाम है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच 2017 में खेले गए मैच का. इस मैच में आईपीएल का अभी तक का सबसे कम स्कोर बना था. इस मैच में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. हालांकि उस दिन उनके बल्लेबाज कुछ शानदार प्रदर्शन नहीं कर सके थे. सिर्फ सुनील नरेन ने 17 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली थी. बीस ओवरों में कुल स्कोर बना था 131 रन. सभी को उम्मीद थी कि आरसीबी की टीम यह मैच आसानी से जीत लेगी. लेकिन गेल, कोहली और डिविलियर्स जैसे सितारों से सजी आरसीबी की टीम को उस दिन न जाने क्या हो गया था. पूरी की पूरी टीम सिर्फ नौ दशमलव चार ओवरों में उन्चास रन बनाकर पवेलियन लौट गई थी. अगर आरसीबी ने एक पारी में सबसे कम रन बनाए हैं, उसने एक बार सामने वाली टीम की पारी को भी कम रन पर रोका है. यह लो स्कोरिंग मुकाबला 2009 के सीजन में खेला गया था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 58 रन बनाए थे. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने बीस ओवरों में 138 रन बनाए थे. इस दौरान राहुल द्रविड़ ने 48 गेंदों में 66 रन बनाए थे. लेकिन राजस्थान की टीम इस लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी थी. केपटाउन में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम पंद्रह ओवर और एक गेंद तक बैटिंग करने के बाद 58 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जो पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेलती थी, यह कारनामा कर चुकी है. वह साल था 2017. यह इस सीजन का 36वां मैच था. पंजाब के साथ खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी. Sanju Samson और सैम बिलिंग्स ओपनिंग करने उतरे थे और पहला विकेट एक रन के ही स्कोर पर गिर गया था. दिल्ली की टीम से सबसे बड़ा स्कोर कोरी एंडरसन का था, जिन्होंने 18 रन बनाए थे. जवाब में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ सात ओवर और पांच गेंदों में यह लक्ष्य हासिल कर लिया था. Martin Guptil ने नाबाद हाफसेंचुरी बनाई थी. दिल्ली की टीम के लिए साल 2017 का सीजन ही खराब रहा था. 45वें मैच में एक बार फिर दिल्ली ने लोएस्ट स्कोर का कारनामा दोहराया. इस बार दिल्ली का मुकाबला हो रहा था Mumbai Indians की टीम के साथ. मुंबई इंडियंस ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी. लेंडल सिमंस के 66 और कीरेन Polard के 63 रनों की धमाकेदार पारी की बदौलत मुंबई ने बीस ओवरों में सिर्फ तीन विकेट खोकर 212 रन बनाए थे. इस भारी-भरकम लक्ष्य के सामने दिल्ली की टीम सिर्फ 66 रनों पर ही सिमट गई. कुल तेरह दशमलव चार ओवरों की बल्लेबाजी के दौरान दिल्ली की तरफ से सिर्फ Karun Nair ही 21 रनों की पारी खेल सके थे. इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइटनाइडर्स की टीम भी लोएस्ट स्कोर पर सिमट चुकी है. ऐसा हुआ था साल 2008 में और KKR के सामने थी मुंबई इंडियंस. केकेआर की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी. लेकिन मुंबई इंडियंस की सधी गेंदबाजी के सामने पूरी टीम सिर्फ पंद्रह ओवर ओर दो गेंदों तक ही खेल सकी थी. केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा 15 रन कप्तान Saurav Ganguly ने बनाए थे. वहीं ओपनर Salman Butt ने 13 रनों की पारी खेली थी. केकेआर द्वारा दिए गए इस लक्ष्य को मुंबई इंडियंस की टीम ने सिर्फ पांच ओवर और तीन गेंदों में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था. मुंबई की तरफ से Sanath Jaisuriya ने नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी.