क्रिकेट के खेल में हर खिलाड़ी का सपना होता है अच्छा प्रदर्शन. अगर यह प्रदर्शन डेब्यू के मौके पर होता तो और खास बन जाता है. डेब्यू मैच में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव और खुद को साबित करने की जद्दोजहद में कई खिलाड़ियों का पहला मैच ही आखिरी मैच बन जाता है. जबकि कुछ खिलाड़ी तो रातोंरात स्टार बन जाते हैं. आज के रेकॉर्ड बुक में बात करेंगे ऐसे ही खिलाड़ियों की जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार प्रदर्शन से सबका दिल जीता है. तो आइए बात करते हैं आईपीएल के उन पांच गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने आईपीएल के डेब्यू मैच में 4 या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया है.
इस लिस्ट में जिस खिलाड़ी का नाम सबसे पहले है, उसका शायद आपने नाम सुना भी न हो. वो खिलाड़ी है साउथ अफ्रीका का आलराउंडर डेविड वीज. डेविड वीज ने साल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए डेब्यू किया था. 19 अप्रैल 2015 को मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. आरसीबी के गेंदबाज डेविड वीज ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश करते हुए चार विकेट लिए थे. हालांकि अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 33 रन भी लुटाए थे. वीज ने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, कीरेन पोलार्ड के अलावा अंबाती रायडू जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का विकेट झटका था. हालांकि David RCB को जीत नहीं दिला सके थे और मुंबई की टीम ने इस मैच में 18 रन से जीत हासिल कर ली थी.
इसी तरह का एक और नाम है केवोन कूपर का. वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद के बॉलिंग आलरांउडर केवॉन कूपर का नाम भी भुला दिया गया है. लेकिन Record Book में उनका नाम हमेशा के लिए दर्ज है. राजस्थान रॉयल्स के लिए 2012 में आईपीएल डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी का पहला मैच कमाल का था. केवॉन कूपर ने छह अप्रैल 2012 को अपना डेब्यू किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ किया था. इस मैच में केवन ने महज़ 26 रन दिए और बदले में टीम को चार बड़ी सफलताएं दिलाईं. उनके इस दमदार प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने की टीम ने 191 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पंजाब की टीम को 160 रनों पर ढेर कर दिया था. Rahul Darvid की अगुवाई वाली Rajstahan Royals की टीम ने इस मैच में 31 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.
दो गुमनाम सितारों के बाद अब बात एक ऐसे बॉलिंग स्टार की, जिसे हमेशा याद किया जाता है. इस गेंदबाज का नाम है शोएब अख्तर. रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर यह पाकिस्तानी फास्ट बॉलर आईपीएल में अपना जलवा बिखेर चुका है. यह आईपीएल का पहला सीजन था और इस सीजन में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी आईपीएल का हिस्सा थे. शोएब अख्तर ने शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइजर्स से खेलते हुए डेब्यू किया था. अख्तर ने 13 मई, 2008 को दिल्ली के खिलाफ रफ्तार का कहर ढाया था. शोएब ने तीन ओवरों में सिर्फ 11 रन देकर चार विकेट चटकाए थे. Shoib Akhtar की घातक गेंदबाजी के बलबूते 23 रनों से यह मुकाबला अपने नाम किया था. आलम यह था कि सिर्फ 133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 110 के स्कोर पर ढेर हो गई थी. शोएब अख्तर ने इस मैच में Gautam Gambhir, Virendra Sehwag, एबी डिविलियर्स और मनोज तिवारी को आउट किया था.
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार डेब्यू मैच में हैट्रिक लेकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज Andrew Tye ने इतिहास रच दिया था. गुजरात लायंस की ओर से खेलते हुए टाई ने राइजिंग पुणे सुपरजाइंट की पारी के आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट चटकाकर अपनी पहली हैट्रिक ली थी. यह मैच 14 अप्रैल 2017 को राजकोट में खेला गया था. हैट्रिक लेने से पहले टाई राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के Rahul Triapthi और Ben Stokes को पवेलियन की राह दिखा चुके थे. लेकिन पुणे के पारी के अंतिम ओवर में उन्होंने Ankit Sharma, Manoj Tiwari और Ishan Kishan जैसे बल्लेबाज का लगातार विकेट लेकर नया इतिहास रचा था. उनकी हैट्रिक और और चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट इस प्रदर्शन के दम पर गुजरात ने पुणे को सात विकेट से हरा दिया था.
अब बात अल्जारी जोसेफ की. 2019 में Mumbai Indians के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज Alzari Joseph ने चमत्कारी स्पेल डालकर टीम को जीत दिलाई थी. छह अप्रैल को खेले गए इस मैच में मुंबई के बल्लेबाज नहीं चले थे. ऐसे में सनराइजर्ज हैदराबाद के सामने सिर्फ 137 रनों की चुनौती थी.
इसके बाद अल्जारी जोसेफ ने अपना कारनामा दिखाया. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज़ 12 रन देकर 6 विकेट झटके और डेब्यू मैच में सर्वाधिक विकेट और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. उनकी लाजवाब गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने 40 रनों से जीत हासिल की थी. Music by audionautix.com