हर बैट्समैन का ड्रीम होता है सेंचुरी बनाना. और बात जब इंडियन प्रीमियर लीग में सेंचुरी की हो तो यह और भी स्पेशल हो जाती है. वजह आईपीएल में शतक लगाना आसान नहीं है. हालांकि इस लीग की हिस्ट्री में कई ऐसे नामी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यहां पर शतकीय पारी खेली है. शतक लगाने वाले इन खिलाड़ियों का नाम आईपीएल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. लेकिन कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जो आईपीएल में सेंचुरी लगाने के बावजूद गुमनामी के अंधेरों में खो गए. आज के रेकॉर्ड बुक में हम बात करेंगे कुछ ऐसे ही क्रिकेटर्स की...
पॉल वाल्थाटी
Paul Valthaty का नाम इंडियन प्रीमियर लीग में किसी सनसनी की तरह उभरा था. आईपीएल के इतिहास में शानदार शतक लगाने वाले इस खिलाड़ी का नाम गर्व से लिया जाता है. इस बल्लेबाज ने साल 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बेहतरीन शतक लगाया था. वाल्थाटी की इस आतिशी पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने चेन्नई के खिलाफ सुपर जीत दर्ज की थी. इंडियन प्रीमियर लीग के उस सीजन का यह नौवां मैच था. चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम को 189 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज पॉल वाल्थटी ने महज 63 गेदों में ही 120 रनों की पारी खेली थी. इस पारी के दौरान उन्होंने 19 चौके तो लगाए ही थे दो आसमानी छक्के भी लगाए थे. वाल्थाटी की इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने इस लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया था. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाल्थाटी की यह सेंचुरी उस सीजन की पहली सेंचुरी थी. वहीं ओवरआल यह आईपीएल की 13वीं सेंचुरी थी.
हाशिम अमला
हाशिम अमला का नाम सुनते ही एक टेस्ट प्लेयर की इमेज बनती है. लेकिन टी 20 में भी Hashim Amla ने कई जोरदार पारियां खेली हैं. अमला ने आईपीएल में एक नहीं दो—दो सेंचुरी लगाई है. अब ये अलग बात है कि दोनों बार उनकी टीम के हिस्से में हार ही आई. बात इंडियन प्रीमियर लीग की करें तो 2017 के सीजन में अमला किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए इस मैच में अमला ने सिर्फ 60 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने छह छक्के और आठ चौके भी लगाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब की टीम ने मुंबई को 199 रन का टारगेट दिया था. हालांकि मुंबई इंडियंस ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया था. अमला की दूसरी सेंचुरी भी आईपीएल 2017 में ही बनी थी. यह उस सीजन का 47वां मैच था और पंजाब व गुजरात लायंस के बीच खेला गया था. संयोग की बात देखिए कि इस मैच में भी अमला ने 60 गेंदों में ही 104 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने पांच छक्के और आठ चौके लगाए थे. हालांकि गुजरात की टीम ने पंजाब द्वारा दिए गए 190 के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था.
शॉन मार्श
शॉन मार्श आस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन में मार्श पंजाब की टीम का हिस्सा थे. इस खिलाड़ी ने न केवल आईपीएल के उद्घाटन सीजन में बेहतरीन शतक लगाया था, बल्कि पहले सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर शॉन मार्श ने उस सीजन की ऑरेंज कैप भी जीती थी. उस सीजन का का 56वां मैच पंजाब और राजस्थान के बीच खेला गया था. Shaun Marsh ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 69 गेदों में 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. इसमें उन्होंने 11 चौके और 7 छक्के लगाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत पंजाब ने राजस्थान को 222 रनों का लक्ष्य दिया था और इस मैच में 41 रनों से जीत दर्ज की थी. वैसे शॉन मार्श ने आईपीएल में कुल 71 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने एक शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 2477 रन बनाए हैं. Music by audionautix.com