इंडियन प्रीमियर लीग में बनने वाले अजब—गजब रेकॉडर्स की कहानियों से हम लोग रोज रूबरू हो रहे हैं. कल मैंने आपको कुछ खास बल्लेबाजों के शतकों के बारे में बताया. आज मैं आपको बताने जा रहा हूं इंडियन प्रीमियर लीग में फेंके गए कुछ खास ओवरों के बारे में. आईपीएल के ये ओवर कहीं से भी कम इंपॉर्टेंट नहीं थे.बहुत ही अहम क्षणों में फेंके गए इन ओवरों ने फैन्स के साथ—साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों की भी सांसें रोक दी थी.
सबसे पहले बात राशिद खान की Rashid Khan ने यह ओवर 2019 में फेंका था और इसमें उन्होंने बिना कोई रन खर्च किए दो विकेट उड़ा डाले थे. इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला हो रहा था दिल्ली कैपिटल्स के साथ. यह पिछले सीजन का एलिमिनेटर मुकाबला था. दिल्ली कैपिटल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में 52 रनों की जरूरत थी. उनके सात विकेट शेष थे. राशिद खान ने 15वें ओवर की पहली और चौथी गेंद पर कॉलिन मुनरो तथा अक्षर पटेल का विकेट लिया. इस ओवर में राशिद ने कोई रन भी नहीं खर्च किया और ओवर दो विकेट तथा मेडन वाला रहा. हालांकि राशिद का यह मैजिकल ओवर भी सनराइजर्स के लिए कोई मैजिक नहीं ला पाया और दिल्ली कैपिटल्स ने दो विकेट से मैच जीता था.
सुनील नरेन का कारनामा
यह बात है आईपीएल 2014 की. सुनील नरेन ने एक ही ओवर में युवराज और डिविलियर्स को चलता कर दिया था. 2014 IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को कोलकाता नाइटराइर्स के खिलाफ 23 गेंदों में 67 रनों की जरूरत थी. सुनील नरेन ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर युवराज को कैच आउट कराया. ओवर की आखिरी गेंद पर सुनील ने डिविलियर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया. इससे पहले उसी मैच में 13वें ओवर में भी नरेन ने कोहली और योगेश टकवाले के दो इंपॉर्टेंट विकेट्स भी चटकाए थे.
कुलदीप ने जब लास्ट ओवर में दिए थे केवल पांच रन
यह मुकाबला भी पिछले सीजन में ही खेला गया था. 10वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 186 रनों का लक्ष्य दिया था. Ptithwi Shaw के 99 रनों की बदौलत लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली बेहद मजबूत स्थिति में दिख रही थी. दिल्ली की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए छह रन चाहिए थे. हालांकि, Kuldeep Yadav ने आखिरी ओवर में केवल पांच रन ही खर्च किए और मैच टाई हो गया. बाद में सुपर ओवर में दिल्ली ने केकेआर को हरा दिया था.
Pravin Tambe की हैट्रिक और वाटसन के तीन विकेट
2014 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 14 ओवर्स में 121 रन बना लिए थे. शेन वाटसन ने 15वें ओवर में गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल का विकेट लेकर स्कोर तीन विकेट पर 122 रन कर दिया. अगले ही ओवर में प्रवीण तांबे ने मनीष पाण्डेय, युसुफ पठान और रयान टेन डोशाटे को आउट करके हैट्रिक ले ली. तांबे की हैट्रिक से केकेआर का स्कोर पंद्रह दशमलव ओवरों में छह विकेट पर 123 हो गया था.