Listen

Description

इंडियन प्रीमियर लीग में नीलामी के दौरान टीमें खूब खर्च करती हैं. अलग—अलग देशों के स्टार परफॉर्मर्स को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजियों में होड़ मची रहती है. लेकिन कई बार नीलामी में खर्च की गई रकम मैदान पर परफॉर्मेंस में तब्दील नहीं हो पाती. इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. अब जबकि आधा आईपीएल बीत चुका है, एक बार नजर डालते हैं कैसा है इस सीजन में महंगे प्लेयर्स की परफॉर्मेंस...

शुरुआत करते हैं आस्ट्रेलिया की पेस बैटरी. पैट कमिंस के साथ. कोलकाता नाइटराइडर्स ने इस सीजन के लिए पैट कमिंस को 15.5 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा था. केकेआर को उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब तक खेले सात मैचों में कमिंस ने बुरी तरह निराश किया है. कमिंस इस सीजन अब तक केवल दो ही विकेट ले सके हैं और उनका इकॉनमी रेट भी 8.50 से ज्यादा का रहा है. कमिंस से ज्यादा विकेट तो शिवम मावी और कमलेश नागरकोटी जैसे युवा गेंदबाजों ने लिए हैं. शिवम ने पांच और कमलेश नागरकोटी ने चार विकेट लिए हैं.

एक और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की कहानी भी लगभग ऐसी ही है. किंग्स इलेवन पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को खरीदने के लिए 10.75 करोड़ रूपये की कीमत चुकाई थी. लेकिन मैक्सवेल से पंजाब की टीम को अभी तक केवल निराशा ही हाथ लगी है. अब तो टीम के लिए प्ले-ऑफ में जाने का रास्ता भी बेहद मुश्किल हो चुकी है. सात मैचों में मैक्सवेल चौदह दशमलव पांच शून्य की औसत के साथ केवल 58 रन ही बना सके हैं. वह केवल पांच चौके ही लगा सके हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 95.08 का ही रहा है. वहीं गेंदबाजी में भी वह कुछ खास नहीं कर सके हैं.

अब आते हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात. आरसीबी ने 10 करोड़ रूपए खर्च करके क्रिस मौरिस को अपने साथ जोड़ा था ताकि टीम की गेंदबाजी मजबूत की जा सके. चोट के कारण सीजन के पहले पांच मैच मिस करने वाले मैरिस ने आते ही अपने पहले दो मैचों में प्रभावित किया है. मौरिस ने दो मैचों में पांच विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 4.50 की रही है. वहीं उनकी बैटिंग भी काफी इंप्रेसिव रही है.

8.5 करोड़ रूपये की कीमत में किंग्स इलेवन पंजाब से जुड़ने वाले कैरेबियन स्टार शेल्डन कोट्रेल ने अब तक ठीक प्रदर्शन किया है. राहुल तेवतिया के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के खाने के बाद कोट्रेल ने वापसी की है. छह मैचों में उन्होंने छह विकेट हासिल किए हैं और उनकी इकॉनमी 8.80 की रही है.
वह अपनी टीम के लिए तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

एक और विदेशी खिलाड़ी हैं शिमरॉन हेटमायर. इस वेस्ट इंडियन बल्लेबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल करने के लिए 7.75 करोड़ रूपए खर्च किए थे. अभी तक शिमरॉन हेटमायर को इस सीजन बल्लेबाजी करने के लिए बहुत मौके नहीं मिले हैं. हालांकि, हर मौके का उन्होंने फायदा उठाया है और उनका खेल संतोषजनक रहा है. हेटमायर ने अभी तक 6 मैचों में 91 रन बनाए हैं. उनका हाइएस्ट स्कोर रहा है 45 रन रहा है.
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.5 करोड़ रूपए में इयोन मोर्गन को खरीदा था और वह उनके लिए दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. Morgan ने सात मैचों में 175 रन बनाए हैं और दो बार नाबाद रहे हैं. इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 44 रन रहा है. KKR के लिए इस सीजन में सक्सेस बहुत कुछ मोर्गन पर डिपेंड करता है. Music by audionautix.com