संडे का दिन रविवार को आईपीएल में सुपर फनडे साबित हुआ. इस दिन डबल हेडर मुकाबले खेले गए और दोनों मैचों में कुल तीन सुपर ओवर खेले गए. IPL इतिहास में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में तीन सुपर ओवर खेले गए. दिन के पहले मुकाबले में केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हरायाा. इस मैच का रोमांच अभी दर्शक भूल भी नहीं पाए थे कि दूसरे मैच में पंजाब और मुंबई के बीच रोमांच की सारे हदें पार हो गईं. आइए जान लेते हैं इन दोनों मैचों के दौरान कौन—कौन से खास रेकाडर्स बने, जिन्हें हम रेकॉर्ड बुक में शामिल कर रहे हैं.
सबसे पहले दूसरे मैच की बात. पंजाब और मुंबई के बीच खेले गए इस मुकाबले के दौरान क्विंटन डिकॉक ने 43 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने लगातार तीसरी हाफसेंचुरी बनाई. सचिन तेंदुलकर के बाद वह MI के लिए लगातार तीन अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. 2019 से डिकॉक ने IPL में आठ अर्धशतक लगाए हैं और चौथे सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं.
इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने मयंक अग्रवाल को IPL में तीसरी बार आउट किया. बुमराह के खिलाफ मयंक ने 10 गेंदों का सामना किया है और केवल दो रन बना सके हैं. IPL में बुमराह संयुक्त रूप से मयंक को सबसे अधिक बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन, चहल और संदीप शर्मा ने भी मयंक को 3-3 बार आउट किया है. हालांकि चहल और अश्विन ने मयंक को तीन बार आउट करने के लिए 27-27 गेंदें ली हैं.
ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में शून्य पर आउट हुए. इस सीजन उन्होंने 1 ,5, 13*, 11, 11*, 7, 10*, 0 की पारियां खेली हैं. मैक्सवेल सबसे अधिक 63 गेंदें खेलने के बाद एक भी छक्का नहीं लगा सके हैं. KXIP के कप्तान केएल राहुल ने इस सीजन का पांचवां अर्धशतक और छठा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया. राहुल ने 35 गेंदों में IPL में अपना 21वां अर्धशतक लगाया. वह इस सीजन सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. वहीं लगातार तीन सीजन में 500 से अधिक रन बनाने वाले राहुल पहले भारतीय बने हैं.
अब बात केकेआर और हैदराबाद के बीच बने रेकाडर्स की बात. IPL की अपनी 135वीं पारी में डेविड वार्नर ने 5,000 रन पूरे किए और लीग में सबसे तेज 5,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने 157 पारियों में सबसे तेज 5,000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया था. वार्नर 5,000 रन बनाने वाले पहले विदेशी और कुल चौथे बल्लेबाज हैं. फिलहाल उनसे अधिक रन रोहित शर्मा, सुरेश रैना और विराट कोहली ने बनाए हैं.
केकेआर के लिए इस मैच में चीजें सबसे ज्यादा टेंशन वाली रहीं. यह लगातार चौथा मैच था जिसमें KKR के गेंदबाज पावरप्ले में कोई विकेट नहीं ले सके. इस सीजन शुभमन गिल नौ में से सात पारियों में पावरप्ले में आउट नहीं हुए हैं, लेकिन उन्होंने 113.79 की धीमी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की है. Music by audionautix.com