Listen

Description

एक बड़ी मशहूर कहावत है, एज इज जस्ट अ नंबर. खेल के मैदान में यह बात बखूबी लागू होती है. क्रिकेट में भी कई खिलाड़ियों ने इस बात को साबित किया है. उम्र बढ़ने के साथ आने वाली मैच्योरिटी और अनुभव के साथ ​क्रिकेटर्स की परफॉर्मेंस लगातार निखरी है. यहां तक कि टी 20 जैसे फास्ट गेम में भी कई बार उम्रदराज खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से इंप्रेस किया है. पूर्व में रिकी पोंटिंग ने मुंबई इंडियंस के लिए 2013 में बल्ले से खास प्रदर्शन नहीं किया था. लेकिन एक सीनियर प्लेयर के तौर पर उनकी गाइडेंस ने कप्तान रोहित शर्मा की राह आसान की. सचिन, द्रविड़ और कैलिस जैसे दिग्गजों ने आईपीएल में उम्र को धता बताते हुए अपना जलवा बिखेरा है. इस सीजन में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एज ए सीनियर प्लेयर अपनी गाइडेंस से आन एंड आफ द फील्ड टीम के लिए बेनेफिशियल साबित हो रहे हैं. आज बात करेंगे कुछ ऐसे बल्लेबाजों की जिन्होंने फोर्टी प्लस की एज में आईपीएल में हाफसेंचुरी जमाई थी.

एडम गिलक्रिस्ट का नाम दुनिया भर में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर है. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 138.89 के स्ट्राइक रेट से 80 पारियों में 2069 रन बनाए हैं. गिलक्रिस्ट के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी के तौर पर अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. उस दिन गिलक्रिस्ट की उम्र 41 साल और 181 दिन थी. गिलक्रिस्ट ने 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम के खिलाफ 85 रन की पारी खेलकर यह कारनामा किया था. उन्होंने सिर्फ 54 गेंदों में 85 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इस दौरान ​गिलक्रिस्ट ने 10 चौके और तीन छक्के लगाए थे. गिलक्रिस्ट की इस पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 175 रनों का स्कोर 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल इंडियन प्रीमियर लीग के इस संस्करण में इस एलीट क्लब में शामिल होने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने. इस दिन उनकी उम्र थी 41 साल और 24 दिन. किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कई मैचों में बाहर बैठने के बाद गेल को रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मौका मिला. गेल ने इस मौके को भुनाते हुए शानदार अर्धशतक लगा दिया. हालांकि जब वो बैटिंग करने उतरे तो उनकी शुरुआत थोड़ी धीमी रही. शुरू की 14 गेंदों में क्रिस गेल ने सिर्फ 6 रन बनाये .लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने अगली 22 गेंदों में 44 रन बनाये और अपना अर्धशतक पूरा किया. गेल की जोरदार बैटिंग का रिजल्ट यह रहा कि पंजाब ने आरसीबी के 172 रनों के लक्ष्य को हासिल करके यह मैच अपने नाम कर लिया था. ओवरआल आईपीएल रेकॉर्ड की बात करें तो यहां पर ​क्रिस गेल ने कुल 128 मैचों में 15 बार नाबाद रहते हुए कुल 4590 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने छह शतक और उन्तीस अर्धशतक लगाए हैं.

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों द्वारा अर्धशतक लगाए जाने के मामले में द्रविड़ तीसरे स्थान पर हैं. द्रविड़ ने 40 साल और 116 दिन की उम्र में हाफसेंचुरी जमाई थी. द्रविड़ ने यह कारनामा 2013 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ किया था. तब राहुल द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स टीम की कप्तानी कर रहे थे. ये उस सीजन का 52वां मैच था. पंजाब की टीम ने राजस्थान के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में ओपनिंग करने उतरे द्रविड़ ने सिर्फ 48 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंने 7 चौके जड़े थे. द्रविड़ ने अजिंक्या रहाने के साथ ओपनिंग करते हुए 110 रनों की पार्टनरशिप की थी. राजस्थान ने सिर्फ 17 ओवर और पांच गेंद में यह मुकाबला जीत लिया था. वैसे ओवरआल कॅरियर की बात करें तो राहुल द्रविड़ ने आईपीएल करियर की 82 पारियों में 2,174 रन बनाये हैं. Music by audionautix.com