टी-20 फॉर्मेट में रोमांच की पूरी गारंटी होती है. खासतौर पर बल्लेबाजों की यहां पर बल्ले—बल्ले होती है. 2007 में पहले टी—20 वल्र्ड कप के अगले साल पहला इंडियन प्रीमियर लीग खेला गया. इस लीग ने दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए रास्ता खोल दिया. आईपीएल में फ्रेंचाइजी दोनों हाथों से दौलत लुटाकर उन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया. इसमें उन खिलाड़ियों को तवज्जो मिली, जिन्होंने अपने बल्ले का दम दिखाया. वैसे तो टी—20 में ही शतक बनाना काफी चैलेंजिंग है. ऐसे में जब कोई खिलाड़ी इस फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक बनाता है तो वह अपने आप स्पेशल कैटेगरी में आ जाता है. आज रेकॉर्ड बुक में हम बात करेंगे ऐसे बल्लेबाजों की, जिन्होंने आईपीएल के साथ—साथ इंटरनेशनल टी—20 क्रिकेट में भी सेंचुरी बनाई है.
सबसे पहले बात पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्द्धने की. वो 2014 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे. उन्होंने अपने इंटरनेशनल टी-20 करियर में एकमात्र शतक लगाया है. यह 2010 में जिम्बॉब्वे के खिलाफ बनाया गया था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेला जयवर्द्धने ने 64 गेंदों में 100 रनों की तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी की बदौलत श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए जब जिम्बॉब्वे की टीम का स्कोर 1 विकेट पर 29 था तभी बारिश आ गई. इस वजह से मैच का फैसला डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर करना पड़ा. हालांकि इस नियम के तहत जिम्बॉब्वे 14 रन से पीछे था जिसकी वजह से श्रीलंका को जीत मिल गई. वहीं महेला जयवर्द्धने आईपीएल में भी शतक लगा चुके हैं. किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 59 गेंदों पर 110 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. उनकी इस मैराथन पारी की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब की टीम केकेआर द्वारा दिए गए 201 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही थी.
फिलहाल केकेआर टीम के कोच की भूमिका निभा रहे ब्रेंडन मैकुलम टी 20 के धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं. मैकुलम ने 2012 के टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ पल्लीकेले में शानदार शतक जड़ा था. नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए मैकुलम ने 58 गेंदों पर 123 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी. इसकी वजह से न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में तीन विकेट पर 191 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. बांग्लादेश की टीम के लिए ये लक्ष्य काफी बड़ा था और टीम 59 रनों से मैच हार गई थी. आईपीएल का पहला संस्करण जब 2008 में खेला गया तब किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि कोई प्लेयर पहले ही सीजन में शतक लगाएगा. लेकिन मैकुलम ने ऐसा कर दिखाया. पहले आईपीएल के पहले ही मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 73 गेंदों पर 158 रनों की तूफानी पारी खेली थी.
क्रिस गेल को अगर टी-20 का किंग कहें तो गलत नहीं है. कुछ प्लेयर ऐसे होते हैं जो अपने दम पर लोगों को मैदान तक खींच लाते हैं. क्रिस गेल उन्हीं में से एक प्लेयर हैं. वो दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो कि टी-20 इंटरनेशनल में दो बार शतक लगा चुके हैं. उन्होंने ये दोनों शतक टी-20 वर्ल्ड कप में जड़ा. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में क्रिस गेल रिकॉर्ड 6 शतक जड़ चुके हैं.
ऐसा ही कारनामा रोहित शर्मा ने भी किया हुआ है. रोहित ने टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चार सेंचुरीज बनाई हैं. यह सेंचुरीज उन्होंने साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाई हैं. हालांकि आईपीएल में रोहित ने कुल 197 मैचों में एक ही सेंचुरी बनाई है.
फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले केएल राहुल ने भी टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो सेंचुरीज बनाई हैं. राहुल ने यह दोनों पारियां वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाफ खेली हैं. वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में भी राहुल के नाम दो शतक हैं.
सुरेश रैना ने भी आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट दोनों जगहों पर टी 20 सेंचुरी बनाई है. इंटरनेशनल क्रिकेट में रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ बनाया था. Music by audionautix.com