Listen

Description

आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले देखने को मिले हैं जहाँ टीम का टॉप आर्डर बुरी तरह से नाकाम हुआ है. पारी की शुरुआत में ही विपक्षी गेंदबाजों ने इस कदर कहर ढाया शीर्षक्रम के शीर्ष बल्लेबाज धूल चाट गए. कई बार तो इसका नतीजा टीम की ओवरआल परफार्मेंस पर भी पड़ा. जो टीम मैच शुरू होने से पहले सभी की फेवरेट होती थी, मैच खत्म होते—होेते वो टीम हार चुकी होती है. आज के रेकॉर्ड बुक में बात आईपीएल के कुछ ऐसे ही मैचों की, जिसमें बैटिंग करने वाली टीम ने अपने शुरुआती विकेेट बहुत ही कम स्कोर पर गंवा दिए.

सबसे पहले हम जिस मैच की बात करने जा रहे हैं, वो 2011 के सीजन में खेला गया था. इस मैच में कोच्चि टस्कर्स केरला और डेक्कन चार्जर्स आमने सामने थीं. कोच्चि ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसके गेंदबाजों ने डेक्कन चार्जर्स की टीम को सिर्फ 129 रनों पर रोक दिया. तब लग रहा था कि कोच्चि की टीम यह मैच बहुत आसानी से जीत जाएगी. लेकिन असली ड्रामा तो अभी बाकी था. कोच्चि की टीम जब बल्लेबाजी करने उतरी तो विकेटों का पतझड़ शुरू हो गया. अभी कोच्चि के खाते में एक ही रन जुड़े थे कि ब्रेंडन मैकुलम चलते बने. इसी स्कोर पर पार्थिव पटेल भी पवेलियन लौट गए. स्कोर बढ़कर दो रन हुआ तो रैफी गोमेज और ब्रैड हॉज भी आउट हो चुके थे. सिर्फ दो रनों के कुल स्कोर पर कोच्चि के चार विकेट​ गिर चुके थे. बाद में कोच्चि की टीम कुल 74 रनों के स्कोर पर आलआउट हो गई और मुकाबला 55 रनों से हार गई.

सबसे कम रनों पर शुरू के 4 विकेट खोने के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम तीसरे नंबर पर है. ऐसा हुआ था साल 2014 के आईपीएल में. आरसीबी का मुकाबला था राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ. आरसीबी ने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ पांच रन पर ही खो दिए थे. उस वक्त आरसीबी के टॉप आर्डर में कोहली, युवराज और डीविलियर्स जैसे नामी बल्लेबाज थे. इसके बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम राजस्थान के बॉलर्स के सामने स्ट्रगल करती नजर आई. राजस्थान की टीम ने टॉस जीतकर आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. राजस्थान के बॉलर्स ने अपने कप्तान के फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. राजस्थान के गेंदबाज स्टुअर्ट बिन्नी ने पहले ही ओवर में योगेश टकवाले और पार्थिव पटेल को चलता किया. इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में रिचर्डसन ने युवराज और डीविलियर्स को आउट कर आरसीबी के लिए और मुश्किलें बढ़ा दी थीं. आरसीबी कुल 70 रन पर ही आलआउट हो गई थी. बाद में राजस्थान की टीम ने चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था.

अब बात यूएई में खेले जा रहे आईपीएल के इस सीजन की. यह सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अभी तक कुछ भी अच्छा नहीं रहा है. सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम ने युवा खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मौका दिया. लेकिन चेन्नई की पारी की शुरुआत एक बुरे सपने की तरह हुयी. चेन्नई की टीम ने सिर्फ 3 रन पर अपने शुरू के 4 विकेट खो दिए. रुतुराज गायकवड़, फाफ डु प्लेसी, Ambati Rayudu और जगदीशन सभी बारी-बारी से पवेलियन लौटते रहे. बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी के सामने यह सभी बेबस नजर आ रहे थे. पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की पूरी टीम सिर्फ 114 पर आलआउट हो गई. बाद में MI की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए इस मैच को अपने शिकंजे में कर लिया. Music by audionautix.com