Listen

Description

इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म है. इस लीग की शुरुआत से ही यंग प्लेयर्स को कई बेनेफिट्स मिले हैं. एक तो उन्हें वल्र्ड लेवल के क्रिकेटर्स के साथ खेलने का मौका मिलता है. वहीं वह पूरी दुनिया को अपने टैलेंट का दमखम दिखाते हैं. इंडियन प्रीमियर लीग ने इंडियन ​क्रिकेट को कई नामी खिलाड़ी दिए हैं. जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या तो सिर्फ कुछ नाम हैं. साल दर साल और टूर्नामेंट दर टूर्नामेंट इसमें खिलाड़ियों के नाम जुड़ते ही जा रहे हैं. आईपीएल के इतिहास में कई अनकैप्ड खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने अपनी शानदार बैटिंग से सभी को इंप्रेस किया है. तो आज के रेकॉर्ड बुक में बात कुछ ऐसे ही बल्लेबाजों की, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी की तारीफ हासिल की है.

नितीश राणा एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपने बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. नितीश ने साल 2016 में आईपीएल में डेब्यू किया था. पिछले 4 साल से नितीश लगातार आईपीएल के हर सीजन में 300 से भी ज्यादा रन बना रहे हैं. नितीश राणा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. वहीं इस सीजन में वो कोलकाता नाइटराइडर्स की की टीम का हिस्सा हैं. बात अनकैप्ड खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस की करें तो नितीश राणा ने यहां पर खूब धमाल मचाया है. इंडियन प्रीमियर लीग में नितीश 11 अर्धशतक लगा चुके हैं और वो अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं.

इस सीजन जिस अनकैप्ड खिलाड़ी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव. सूर्यकुमार ने पिछले कुछ आईपीएल सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम के लिए जबरदस्त प्रदर्शन किया है और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गयी भारतीय टीम में इनका नाम नहीं था. इसको लेकर तमाम एक्सपटर्स ने भी सवाल उठाए थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव अपने सेलेक्शन न होने से बिल्कुल बेपरवाह हैं. यह बात उनकी परफॉर्मेंस में भी नजर आती है. इंडियन प्रीमियर लीग में अगर अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा परफॉर्मेंस की बात करें तो यहां भी सूर्यकुमार यादव काफी आगे नजर आते हैं. आईपीएल में 10 हाफ सेंचुरीज के साथ सूर्यकुमार यादव अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा अर्धशतक के मामले में दूसरे नंबर पर हैं.

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम आज सभी की जुबान पर चढ़ चुका है. एक ऐसे वक्त में जब टीम इंडिया को एक सॉलिड विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश है, ईशान किशन एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ईशान किशन को आईपीएल में साल 2016 में डेब्यू का मौका मिला था. इसके बाद मुंबई की टीम ने 2018 आईपीएल के पहले हुए ऑक्शन में किशन को 5.5 करोड़ की बड़ी रकम में खरीदा था. ईशान ने आईपीएल में कुछ शानदार पारियां खेली हैं और अपनी काबिलियत से सभी को परिचित करवाया है. इस सीजन में भी इशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. अभी तक वो और अभी तक 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं. किशन 6 अर्धशतकों के साथ अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. Music by audionautix.com