आईपीएल का तेरहवां सीजन इस साल यूएई में खेला जा रहा है. इस बार टूर्नामेंट में दर्शकों को अंतिम मैच तक प्लेऑफ की सभी टीमों का नाम जानने के लिए इंतजार पड़ा. इस बार टॉप फोर में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी है. वैसे तो कोई भी टीम आईपीएल के किसी भी सीजन में प्वॉइंट्स टेबल पर नीचे नहीं रहना चाहती. लेकिन इस सीजन में कई दिग्गज टीमों को धूल चाटनी पड़ी है. वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहले भी कई बार बड़े—बड़े नाम वाली टीमों को प्वॉइंट्स टैली में नीचे रहना पड़ा है. आज रेकॉर्ड बुक में बात कुछ ऐसी ही टीमों को...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने अभी तक एक बार भी आईपीएल का ख़िताब नहीं जीता है. टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है. 2017 और 2019 टीम के लिए सबसे खराब रहा है. दोनों ही साल टीम आईपीएल में अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी. 2017 का आईपीएल तो आरसीबी के लिए बहुत ही खराब रहा था. इस सीजन में आरसीबी की टीम 49 रनों पर ऑलआउट भी हो गयी थी.
किंग्स इलेवन पंजाब के इस सीजन शुरूआती प्रदर्शन को देखकर ऐसी उम्मीद थी कि टीम एक बार फिर अंतिम स्थान पर रह सकती है. हालांकि टीम ने दूसरे चरण में शानदार प्रदर्शन किया और लगातार कुछ मैचों में जीत दर्ज की. इस सीजन पंजाब को कुछ करीबी मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. वैसे इस टीम के लिए 2014 सबसे शानदार था, उस सीजन फाइनल तक टीम पहुंची थी. हालाांकि किंग्स इलेवन पंजाब को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. पंजाब आईपीएल के इतिहास में 3 बार अंक तालिका में सबसे नीचे रही है.
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कई बड़े खिलाड़ी शामिल रहे हैं. लेकिन फिर भी टीम को अभी तक अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का इंतजार है. दिल्ली की टीम इस सीजन अच्छा प्रदर्शन कर प्लेऑफ में पहुंच चुकी है.दिल्ली की टीम का पुराना नाम दिल्ली डेयरडेविल्स था. लेकिन आईपीएल 2019 से पहले टीम ने नाम बदल कर दिल्ली कैपिटल्स रख लिया और कई बदलाव किये. दिल्ली के लिए आईपीएल 2011, 2013, 2014, 2018 बुरे सपने की तरह था. टीम इन चारों सीजन अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी. Music by audionautix.com