Listen

Description

आईपीएल के जरिए कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर मंच साबित हुआ है. कई खिलाड़ी अपनी नेशनल टीम के लिए बहुत अच्छा खेलते हैं. लेकिन जब बात आती है आईपीएल की तो वो खिलाड़ी यहां पर फ्लॉप हो जाता है. ऐसा नहीं है कि इस लिस्ट में सिर्फ भारत के ही खिलाड़ी हैं. लगभग हर देश के खिलाड़ियों का यहां पर यही हाल है. ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं, जो आईपीएल में कभी भी कंसिस्टेंसी नहीं दिखा पाए.

भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज उमेश यादव आईपीएल में कई टीमों का हिस्सा रहे हैं. लेकिन कभी भी उनके प्रदर्शन में निरंतरता देखने को नहीं मिली है. वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसी टीमों के लिए खेल चुके हैं. आईपीएल में उमेश ने 119 मुकाबलों में 8.45 की इकॉनमी रेट से 119 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनका एवरेज 29.37 का रहा है. वैसे तो उमेश यादव में काबिलियत की कमी नहीं है, लेकिन वो कभी भी निरंतरता नहीं दिखा पाए. खासकर अंतिम ओवरों में गेंदबाजी पर कंट्रोल न होना उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है.

इशांत शर्मा भारतीय टेस्ट टीम का प्रमुख हिस्सा हैं. उन्होंने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं. हालांकि आईपीएल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. वो अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, किंग्स XI पंजाब, राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स जैसी टीमों के लिए खेले हैं. साल 2019 के आईपीएल सीजन को छोड़ दिया जाए तो यहां उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. इशांत शर्मा के पास अनुभव और टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन वो आईपीएल के प्लेटफॉर्म पर डिलिवर नहीं कर पाए हैं. आईपीएल में अभी तक इशांत शर्मा ने 89 मैचों में 8.09 की इकॉनमी रेट और 35.83 की औसत से 72 विकेट लिए हैं.

युवराज सिंह जैसे मैच विनर का नाम इस लिस्ट में सबको चौंका सकता है. लेकिन उनके आंकड़े कुछ इसी तरह के हैं. युवराज सिंह दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं. फिर भी उनके पिछले कुछ सीजन देखे जाएं तो वो काफी निराशाजनक रहे हैं. आपको बता दें 2018 और 2019 आईपीएल में युवराज सिंह को उनके खराब प्रदर्शन की वजह से टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. अपने आईपीएल करियर में युवराज सिंह किंग्स XI पंजाब, पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. अपने आईपीएल करियर में 132 मुकाबलों में 24.77 की औसत और 129.71 के स्ट्राइक रेट से 2750 रन बनाए. Music by audionautix.com