https://youtu.be/MvhnqcQTe4E Adalati Faisla : Kamleshwar
अदालती फ़ैसला : कमलेश्वर
अदालत में एक संगीन फ़ौजदारी मुकद्दमे के फ़ैसले का दिन। मुकद्दमा हत्या की कोशिश का था क्योंकि जिसे मारने की साजिश की गई थी वह गहरे जख्म खाकर भी अस्पताल की मुस्तैद देखभाल और इलाज की बदौलत जिन्दा बच गया था।
इस मुकहमे में पाँच अभियुक्त थे। जज ने फैसला सुनाया :