Listen

Description

मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर। भारतीय संगीत की दो महानत हस्तियां। संगीत का जानकार हर इंसान इस बात से अच्छी तरह से वाकिफ होगा कि लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का भारतीय संगीत में क्या दर्जा है। इन दोनों गायकों ने भारत का नाम विश्व संगीत पटल पर सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया। आज भी जब कहीं पर रफी साहब और लता जी का साथ गाया हुआ कोई गीत प्ले हो जाए तो कुछ सेकेंड्स के लिए ही सही, हर संगीत प्रेमी का ध्यान उस तरह जाता ही जाता है जहां वो गीत बज रहा हो। ये दोनों गायक संगीत साधना करनें वालों के अराध्य हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया था जब लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी के बीच विवाद हो गया। वो विवाद इतना अजीब था कि इन दोनों को जानने-मानने वाले लोग यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि हिंदुस्तानी संगीत के दो बड़े नामों के बीच भी ऐसा हो सकता है।