Listen

Description

सांस्कृतिक धरोहर और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 46 साल पहले 1974 में मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद्, भोपाल के माध्यम से शुरू किया गया विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में प्रतिवर्ष खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन किया जाता है। भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैलियों पर केन्द्रित यह देश का शीर्षस्थ समारोह है जो राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त है। इस समारोह में देश एवं विश्व के विख्यात कलाकार अपनी नृत्य प्रस्तुतियाँ देते हैं। इस साल फिर विश्व धरोहर पर्यटन नगरी खजुराहो सैलानियों से गुलजार है। सात दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में कला प्रेमी दूर दूर से आ जुटे हैं ।
इस बार ये समारोह 20 से 26 फरवरी 2022 तक आयोजित किया जा रहा है | आइये आपको बताते हैं की क्या खास है | समारोह में नेपथ्य के अंतर्गत आप विश्व प्रसिद्ध कलाकारों की भारतीय नृत्य शैली की विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद तो लेंगे ही साथ ही हुनर के अंतर्गत देशज ज्ञान एवं कला परम्परा का मेला आयोजित किया जायेगा | आर्ट-मार्ट के तहत भारत सहित विश्व के अन्य देशों की कला प्रदर्शनी का अवलोकन आप कर पाएंगे वहीँ कलावार्ता में कलाकार और कलाविदों का संवाद भी सुनेंगे | चलचित्र में कला परम्परा और कलाकारों पर केन्द्रित फिल्मों का उपक्रम एवं अलंकरण के अंतर्गत मध्यप्रदेश राज्य रुपंकर कला पुरस्कार एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा | इस समारोह में पर्यटन की भी विभिन्न गतिविधियों का भी लुत्फ़ भी आप उठा सकते हैं | खजुराहों के आस पास भ्रमण के आलावा हेरिटेज रन,ग्लेम्पिंग विलेज टूर, ई बाईक दूर,वॉटर राफ्टिंग के साथ ही स्वदिष्ट बुन्देली व्यंजन समारोह का उत्साह दुगना कर देंगे | तो आप भी गरिमामयी आयोजन के साक्षी बनिए | खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल होइए |