Listen

Description

कुंडलपुर में आयोजित 'पंचकल्याणक महोत्सव'
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक दमोह जिले के कुंडलपुर में आयोजित 'पंचकल्याणक महोत्सव' में शामिल हुए। सिद्ध क्षेत्र बड़े बाबा मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवान आदिनाथ से प्रदेश की प्रगति एवं प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन के लिए प्रार्थना की। सीएम श्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज का आशीर्वाद लिया। 'पंचकल्याणक महोत्सव' में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र को पवित्र क्षेत्र घोषित करेंगे।
देश का सबसे बड़ा भगवान आदिनाथ की प्रतिमा महामस्ताभिषेक एवं पंचकल्याणक महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 16 फरवरी से 23 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे हैं। सहस्त्रकूट जिनालय में 1008 प्रतिमाएँ विराजमान की जा रही हैं। कुंडलपुर में करीब 500 फीट ऊँची पहाड़ी पर 189 फीट ऊँचा विश्व का सबसे बड़ा जैन धर्म का मंदिर स्थापित किया गया है। पंचकल्याणक महोत्सव में देश विदेश से बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी पहुँच रहे हैं। जिला प्रशासन भी महोत्सव में आने वाले लोगों की सुरक्षा से लेकर अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मुस्तैदी से कार्य कर रहा है।