Listen

Description

01 पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहे उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख़्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम रोपड़ से निकल चुकी है. मुख्तार को एंबुलेंस में लेकर यूपी के बांदा जेल के लिए टीम रवाना हुई है.

02 देश में कोरोना के नए मामले अपने चरम पर हैं. रविवार को 1 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आने के बाद पिछले 24 घंटे में 96 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

03भारत की दूसरी सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप बायजू Byju’s ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज (AESL) को 1 अरब डॉलर (करीब 7,300 करोड़ रुपये) मूल्य में खरीद लिया है.

04 पश्चिम बंगाल में आज तीसरे चरण के लिए वोटिंग हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूच बिहार में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। रैली में अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए की।

 इस दौरान प्रधानमंत्री ने ममता बनर्जी के उस बयान को लेकर घेरा, जिसमें उन्होंने मुस्लिमों से एकजुट होकर वोटिंग करने की अपील की थी।