Listen

Description

01  प्रतिष्ठित दून स्कूल भी कोरोना की चपेट में गया है। स्कूल के पांच शिक्षक और सात छात्र कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। सभी को क्वारंटीन करते हुए स्कूल से कांटेक्ट ट्रेसिंग और मानिटरिंग शुरू कर दी है।

 स्कूल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पाजिटिव पाए गए सभी छात्र पहले से क्वारंटीन थे।

 02 उत्तराखंड दूरदर्शन कुंभ में 12, 14 और 27 अप्रैल को शाही स्नान का लाइव प्रसारण करेगा।

 इसके अलावा मेला क्षेत्र में कुछ चिह्नित स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिए कुंभ की सजीव झलकियां दिखाई जाएंगी। यह अहम जिम्मेदारी उत्तराखंड दूरदर्शन को सौंपी गई है।