Listen

Description

01 उत्तराखंड के रुड़की स्थित आईआईटी में एक छात्र की मौत से हड़कंप मच गया है। मृतक छात्र कोरोना पॉजिटिव छात्रों के संपर्क में आने के बाद उसे आइसोलेट कर क्वारंटाइन किया गया था। हालांकि, छात्र की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव थी।

02 उत्तराखंड के जंगलों में भड़की आग को अब विशेष प्रकार के जैल से काबू किया जाएगा। दिल्ली से आई रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक टीम ने वन विभाग के साथ दून में दो जगहों पर इसका ट्रायल किया है। इसके नतीजे अच्छे रहे।