Listen

Description

01 उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर तीरथ सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों की मानें तो हरिद्वार में चल रहे कुंभ को सरकार पहले ही समाप्त करने की घोषणा कर सकती है। सरकार की ओर से कुंभ की अविध एक से 30 अप्रैल की गई है।

02 मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए उत्तराकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

03 उत्तराखंड में बारिश कम होने से इस बार भूजल स्तर खासा प्रभावित हुआ। देहरादून समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्यूवबेल और हैंडपंप में पानी काफी नीचे पहुंच गया है।