01 उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। देहरादून समेत कई शहरों में आंधी के बाद कहीं-कहीं हल्की बूंदें गिरीं। राजधानी देहरादून में दोपहर तक मौसम ठीक था। उसके बाद काले बादल उमड़ने लगे। दोपहर बाद बारिश के कुछ उड़ते हुए छींटे जरूर पड़े, लेकिन इससे कोई राहत नहीं मिली।
02 उत्तराखंड में जंगल की आग बेकाबू होती जा रही है। जंगल की आग ने इस साल का रिकार्ड तोड़ा। लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं को लेकर वन मंत्री डॉ. हरक सिंह ने वन मुख्यालय में अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।