अरब और उसका कुत्ता - मौलाना जलालुद्दीन रुमी
एक अरब ने एक कुत्ता पाल रखा था। वह उससे बहुत प्यार करता था। वह उसे हमेशा पुचकारता और दुलारता रहता था लेकिन खाने के लिए कुछ नहीं देता था।
एक दिन वह कुत्ता भूखों मर गया। अरब ज़ोर-ज़ोर से रोने लगा। उसने इतना शोर मचाया कि पास-पड़ोसी तंग आ गए। सब उसके पास आए और उन्होंने पूछा, “इतना क्यों रोते हो ? क्या हुआ?"
अरब ने बताया कि उसका कुत्ता मर गया है। वह उसके शोक में रो रहा है। 'कैसे मरा ? मौत की वज़ह क्या थी ?" लोगों ने दरियाफ़्त किया। अरब ने उन्हें बताया कि उसका कुत्ता भूख से मर गया।
"उसे तुमने खाना क्यों नहीं दिया? तुम्हारे पास भोजन-सामग्री की कोई 44 कमी तो नहीं दीखती", लोगों ने अरब की पीठ पर लगी खाने की पोटली की ओर इशारा करते हुए पूछा।
'यह तो मेरा खाना है," अरब बोला, "यूं भी मेरा उसूल है कि मैं किसी को कोई चीज़ बगैर उसकी सही क़ीमत लिए नहीं देता। इसी कारण मैंने कुत्ते को खाना नहीं दिया।"
"तो फिर ज़ार-ज़ार रोते क्यों हो ?" लोग बोले।
'आंसुओं की कोई कीमत नहीं होती है इसलिए उन्हें मैं अपने कुत्ते की याद ' में बहा रहा हूं, " अरब अरब ने उत्तर दिया।
रूमी कहते हैं कि उस अरब का कुत्ते के प्रति प्रेम मात्र एक छलावा और धोखा था, प्रेम नहीं। उसकी तरह बहुत से लोग भी ईश्वर-भक्ति एवं प्रेम का ढोंग रचते हैं। जब तक अपने प्रियतम के लिए भक्त अपना सर्वस्व निछावर करने के लिए तत्पर न हो, उसके हृदय में प्रेम नहीं उपज सकता