हिमेश सिंगला के व्यक्तित्त्व में ऐसा कुछ नहीं था जो औरतों को आकर्षित कर पाता। वो उम्र में कोई पचास साल का मामूली शक्ल सूरत वाला आदमी था जो अपने गंजे सिर पर विग लगाता था। फिर भी उस शख्स का किरदार कैसानोवा जैसा था, वो औरतों का रसिया था और अपनी लम्पट प्रवृति को छुपाता भी नहीं था। फिर एक रात वो अपने घर के ड्राईंगरूम में माथे पर गोली खाकर मरा पड़ा पाया गया।