कैसे खुलता है मनुष्य और परमात्मा के मध्य का द्वार?
Opening the door to the eternal truth
परमात्मा परम सत्य है, अमृत है। एक ऐसा सत्य जहाँ पहुँच कर सम्पूर्ण जीवन सार्थक हो जाता है। जिनके भीतर इस परम सत्य तक पहुँचने की अभीप्सा होती है वो तरह तरह का ज्ञान अर्जित करने की कोशिश करते हैं और कभी कभी बहुत सारा किताबी ज्ञान जीवन में समस्याएं निर्मित कर देता है। सच्चे आध्यात्मिक जिज्ञासु को इस तरह के निरर्थक ज्ञान से बचना चाहिए एवं परमात्मा के द्वार तक पहुँचने की सार्थक कला सीखनी चाहिए। भगवान श्री कृष्ण ने गीता में इसका मार्ग भी बताया है।