हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री कोई नया नाम तो नहीं है, मगर टूरिज्म इंडस्ट्री के चलते इस उद्योग को काफी बढ़ावा मिला है और इसी के साथ यहा काम करने वाले लोगों की मांग भी बढ़ी है। आज के युवाओं में विदेश भ्रमण की चाह और नित्य नए लोगों से इंटरैक्शन की उत्सुकता ने होटल उद्योग में कई नए अवसरों को पनपने का मौका दिया है. इस वजह से आजकल होटल उद्योग में अवसरों की खान है. इंजीनियरिंग, मेडिकल, बिजनेस मैनेजमेंट के बाद होटल मैनेजमेंट एक कामयाब एवं हॉट करियर विकल्प के रूप में उभरा है.