Listen

Description

एक बार, राजा अकबर के राज्य में एक अमीर व्यापारी को लूट लिया गया। दुखी व्यापारी मदद मांगने अकबर की अदालत में जा पहुँचा। अकबर ने डाकू को खोजने के लिए बीरबल से व्यापारी की मदद करने के लिए कहा। व्यापारी ने बीरबल को बताया कि उसे अपने एक नौकर पर शक है। व्यापारी से संकेत मिलने पर, बीरबल ने सभी नौकरों को बुलाया और उन्हें एक सीधी कतार में खड़े होने के लिए कहा। जब उनसे डकैती के बारे में पूछा गया, तो सभी ने उम्मीद के मुताबिक उससे इनकार कर दिया। बीरबल ने सभी को एक–एक छड़ी पकड़ाई और कहा कि “जिसनें भी डकैती की है उसकी छड़ी कल तक दो इंच बढ़ जाएगी और इस प्रकार डकैत का पता चल जाएगा।” अगले दिन जब बीरबल ने सभी को बुलाया और उनकी छड़ी का निरीक्षण किया, तो एक नौकर की छड़ी दो इंच छोटी थी। व्यापारी ने बीरबल से पूछा कि आपको कैसे पता की चोर कौन है तो बीरबल ने कहा यह बहुत ही आसान है, छड़ी के दो इंच बढ़ने वाली बात से चोर डर गया और उसने अपनी छड़ी को दो इंच काट दिया ताकि वो पकड़ा न जाए और इस प्रकार अपने ही जाल में फंस गया।