Listen

Description

प्रा डॉ. सुरेशजी तायडे एम. जे. महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष रहे है और उसी तरह तायडे सर उत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय जलगांव के हिंदी अध्ययन मंडल के सदस्य के रूप में कार्य कर चुके है। हिंदी साहित्य से संबंधित आपके ११ पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है, स्वातंत्र्योत्तर हिंदी नाटकों में शोषण के विभिन्न रूप, ब्रोकन मॅन, सुलभ काव्यशास्त्र, 21 वी सदी और हिंदी दलित नाटक आदि किताबें प्रकाशित हुई है। उसी तरह आपके शोध लेख का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आपने समय समय प्रकाशित हुए है। आकाशवाणी जलगांव केंद्र से कहानी, कविता, परिसंवाद आदि में आपने सहभाग लिया है, अनेक संस्था, सरकारी कार्यालय, बँक, दूरदर्शन, एलआईसी, डाक कार्यालय, बीएसएनएल अदि में हिंदी के प्रचार प्रसार हेतू कार्य भाषण भी आपने दिये है। उसी तरह आपउत्तर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय के हिंदी प्राध्यापक परिषद सलाहकार भी रहे चुके है। आपको हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय कार्य के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिसमें अखिल भारतीय सामाजिक एकता पुरस्कार, मुंबई, समाज रत्न पुरस्कार मुंबई, आदर्श शिक्षक पुरस्कार, जलगांव आदि अनेक पुरस्कारों से आपको सम्मानित किया गया है।