सरकार ने उन हस्तियों की सूची की घोषणा कर दी है जिन्हें पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण(मरणोपरांत) से सम्मानित किया जाएगा. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सुंदर पिचाई को पद्म भूषण मिलेगा.