आज पंजाब में ऐसी घटना हुई, जो भारत के इतिहास में इससे पहले शायद कभी नहीं हुई। आज पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री मोदी को एक कार्यक्रम में जाना था। लेकिन रास्ते में कुछ आन्दोलनकारियों ने उस सड़क को ब्लॉक कर दिया, जहां से प्रधानमंत्री गुजर रहे थे। इस दौरान प्रधानमंत्री का काफिला 20 मिनट तक खुली सड़क पर ट्रैफिक के बीच फंसा रहा।