रूस-यूक्रेन में सीजफायर पर सहमति न बनने और ग्लोबल ग्रोथ की चिंता से आज भारतीय बाजारों की कमजोर शुरुआत हुई. पर निचले स्तरों से दमदार रिकवरी से निफ्टी ने 16,650 का स्तर पार किया. निफ्टी में करीब 200, सेंसेक्स में करीब 700 और बैंक निफ्टी में शुरुआती गिरावट के बाद करीब 725 अंकों की रिकवरी हुई.