आज इकोनॉमिक सर्वे जारी होने के बाद बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ है. बजट से पहले तेजड़ियों का भरोसा लौटने से निफ्टी की क्लोजिंग 17,300 के स्तर के पार हुई है. निफ्टी में करीब 250, सेंसेक्स में करीब 800 और बैंक निफ्टी में करीब 300 अंकों की मजबूती के साथ क्लोजिंग हुई.