जब निजी टेलीकॉम कंपनियां 5 जी लांच करने की तैयारी में हैं तब सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को 4 जी की याद आई है. बीएसएनएल को संकट से उबारने के लिए सरकार ने बड़ा निवेश करने का फैसला किया है. साल 2022-23 में सरकार बीएसएनएल में 44,720 करोड़ रुपये पूंजी डालेगी, जिसमें 3300 करोड़ रुपये वीआरएस के लिए दिया जाएगा.