Listen

Description

यह पुस्तक महाराज सावन सिंह जी द्वारा सत्संगों में बयान की गई साखियों का संग्रह है। इन साखियों को भारत, ईरान, अरब और पूर्व के अन्य देशों के पारमार्थिक साहित्य में से लिया गया है। प्रत्येक साखी एक ख़ास आध्यात्मिक सत्य को उजागर करती है या नेक आचरण का एक उदाहरण प्रस्तुत करती है। कुछ कहानियाँ हँसानेवाली हैं और हमारी मूर्खता को प्रकट करती हैं, जबकि अन्य कहानियाँ हमारे कर्मों के प्रभाव, संतों की निर्मलता और उनकी संगति से होनेवाले लाभ को दर्शाती हैं। नए संस्करण में राधास्वामी सत्संग ब्यास के सतगुरुओं के जीवन से संबंधित कहानियाँ भी शामिल हैं। प्रत्येक साखी का आरंभ विश्व के आध्यात्मिक साहित्य में से लिए गए एक उदाहरण से होता है।