किसान आंदोलन के कारण दिल्ली की ओर आने वाले कई राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से ही जाम हो गए थे। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले शुरू हुई शुरू इस 'किसान क्रांति पदयात्रा' को मंगलवार को दिल्ली पहुंचना था। वे दिल्ली में किसान घाट जाना चाहते थे, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय राजधानी की सीमा में दाखिल होने से रोक दिया गया, जिससे वे उग्र हो गए।