Listen

Description

देश की सबसे बड़ी जाँच एजंसी सीबीआई में छिड़े घमासान पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फ़ैसला सुना सकती है. सुप्रीम कोर्ट ने कल तक अलोक वर्मा को सीवीसी की रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. अलोक वर्मा ने सोमवार की शाम अपना पक्ष कोर्ट में रख दिया है. जिसके बाद आज कोर्ट अपना फ़ैसला सुना सकती है.

मामले की पिछली सुनवाई में अलोक वर्मा के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच कर रही है सीवीसी ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट जमा की थी.

आपको बता दें की सरकार द्वारा छुट्टी पर भेजे जाने के बाद अलोक वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में सरकार के फ़ैसले के ख़िलाफ़ याचिका दायर की थी. जिसको लेकर कोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है.