मध्यप्रदेश में लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर और नौ बार के सांसद कमलनाथ को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है.कमलनाथ ही मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ के कन्धों पर कई बड़ी जिम्मेदारियां होंगी. इसमें से ही एक बड़ी जिम्मेदारी किसानों की कर्ज माफ़ी होगी. जिसे दस दिन के अंदर माफ़ करने का वादा कांग्रेस ने किया था.