Listen

Description

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां संसद भवन के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र वाला 100 रुपए का सिक्का जारी किया। 35 ग्राम वजनी इस सिक्के के एक सिरे पर अटलजी के नाम के साथ उनका चित्र है। नाम अंग्रेजी और देवनागरी में लिखा है। तस्वीर के नीचे अटलजी के जन्म का साल 1924 और मृत्यु का साल 2018 अंकित है।