असम के ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने एक पत्रकार को सिर फोड़ने की धमकी दे डाली। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार ने 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रश्न किया था, इस पर अजमल भड़क गए। पंचायत चुनावों में दक्षिण सलमारा जिले में जीते उम्मीदवारों को लेकर अजमल पत्रकारों से बात कर रहे थे। पत्रकार ने अजमल की अभद्रता को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।