अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj)ने नए साल के मौके पर राजनीति में आने का ऐलान किया है. उन्होंने इसका ऐलान करते हुए कहा कि वे आने वाले लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2019) निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे. ऐलान करने के लिए अभिनेता ने टि्वटर का सहारा लिया.