Listen

Description

नई दिल्ली. खबरों से भरे न्यूज18 हिंदी के पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में आज रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया गया है. पिछले 11 दिनों के दौरान अब तक घाटी में आतंकी कार्रवाई में 9 नागरिक मारे गए हैं. वाराणसी-हावड़ा के बीच जिस बुलेट ट्रेन को चलाने की योजना है, वह झारखंड के गिरिडीह से भी होकर गुजरेगी. दिल्ली सरकार अगले छह महीने के भीतर 7 नए सरकारी अस्पताल बनाने जा रही है. इन खबरों के अलावा देश के कई हिस्सों की भी खबर होगी आज के पॉडकास्ट में. मौसम का भी हाल बताएंगे हम. फिलहाल आज की पहली खबर.