Listen

Description

नई दिल्ली. आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी का पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपसबों का स्वागत है. स्वीकार करें नमस्कार. दोस्तो, उत्तर त्रिपुरा जिले में मंगलवार शाम को विश्व हिंदू परिषद की एक रैली के दौरान चमटिल्ला इलाके में एक मस्जिद में तोड़फोड़ की गई और दो दुकानों में आग लगा दी गई. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज यानी बुधवार को नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस लॉन्च कर सकते हैं. बंबई उच्च न्यायालय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर आज यानी बुधवार को सुनवाई करेगा. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की मीटिंग में कहा कि अगर लड़ाई जीतनी है तो जनता के समक्ष भाजपा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुष्प्रचार और झूठ को बेनकाब करना होगा. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में पश्चिम बंगाल में कोरोना का हाल, मुंबई में लोकल ट्रेनों से जुड़ी खबर और मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव की भी खबरें होंगी. फिलहाल आज की पहली खबर.