आप सुनना शुरू कर चुके हैं खबरों से भरा न्यूज18 हिंदी पॉडकास्ट. इस पॉडकास्ट में आपका स्वागत है. स्वीकार करें अनुराग अन्वेषी का नमस्कार. दोस्तो, देश भर में शीतलहर का प्रकोप जारी है और फिलहाल तीन दिन इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं. इस ठंड के बावजूद बिहार में सियासी पारा गरम है. छात्रों के बुलाए भारत बंद के समर्थन में राजनीतिक पार्टियां सड़क पर उतर चुकी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव के पहले फेज के चुनाव के लिए आज से चुनाव प्रचार करने की इजाजत चुनाव आयोग ने दी है. इन खबरों के अलावा आज के पॉडकास्ट में होंगी अयोध्या में राम मंदिर, दिल्ली में गैंगरेप, देश भर में कोरोना का हाल और महाराष्ट्र सरकार में शराब पर बनी नई नीति से जुड़ी खबरें. फिलहाल जानें देश भर में मौसम का हाल